अनियमितता बरतने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई

महासमुंद। परिवहन चेक पोस्ट खम्हारपाली द्वारा विभिन्न मार्गों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जहां अनियमितता बरतने पर 27 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए साढ़े 40 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की। बता दें कि शहर का मार्ग हो या हाईवे रोजाना सैंकड़ों ट्रक राखड़ खुले में परिवहन किया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। करीब 2 सप्ताह पहले इसी बात को लेकर बोंदा ग्राम के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।