बेलसोंडा में विद्यार्थियों के साथ पालकों ने किया योग

महासमुंद। ग्राम पंचायत बेलसोंडा में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग’ केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि संपूर्ण धरती के संतुलन और सामूहिक कल्याण का भी माध्यम है, इस प्रेरक विचार को साकार करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में विद्यार्थियों के साथ शाला विकास समिति के सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 6.30 बजे 7.45 के बीच विद्यालय परिसर में योग किया।
इस अवसर पर शाला विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. वाणी तिवारी एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती शोभा सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। बच्चों, पालकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों ने शीतलीकरण, ग्रीवाचालन, कटिसंचालन, घुटना संचालन, योगासन में ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, शंशाक आसन, वक्रासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभारती, प्राणायाम के साथ शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के 252 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया। सरपंच श्रीमती प्रीति धीवर, जनप्रतिनिधि सोहन यादव, कृति साहू, प्रकाश साहू, भोलाराम चंद्राकर, सुखबती कन्नौजे, कुणाल चंद्राकर,कुंती धीवर , विजया देशमुख के साथ-साथ-स्टाफ सदस्य हेमलता ठाकुर, राजकुमारी पटेल, रुखमणि साहू, सुधा ब्रम्हभट्ट, रामकुमार भट्ट, मोनिका, कल्पना शेट्टी, नीतू बिसेन हेमराम, संतोष,धनेंद्र साहू, लोकेश यदु, अश्वनी शर्मा, अर्चना पात्रे, कल्पना साहू, सुनीता,आशा यादव, सरिता लहरे, रेखा चंद्राकर, सीता शर्मा, लीना चंद्राकर, चित्रेखा गहरवार, नेहा व 252 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी संस्था के कार्यक्रम समन्वयक जगदीश सिन्हा ने दी है।