पिकअप की टक्कर से तीन घायल
महासमुंद। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल हो गए। ग्राम पिताईपाली निवासी शिवकुमार चौहान ने थाने में शिकायत की है कि 11 जून को उनके चाचा छोटूलाल चौहान गांव के अजय बंछोर एवं जुगसाय बंछोर के साथ दामाद सौदागर चौहान की बाइक सीजी 06 जीएम 2088 से तहसील आॅफिस सरायपाली गए थे। वापस आते समय करीब 12.30 बजे एनएच-53 पर बोहारपार मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप क्र सीजी 06 जीडब्लू 9102 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में छोटूलाल चौहान के सिर, हाथ, पैर एवं कंधे, अजय बंछोर को सिर, हाथ व पैर में और जुगसाय के सिर व पैर में चोट आई है। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 125(ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
