19 को प्लेसमेंट कैंप

महासमुंद। जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जून को लाइवलीहुड कॉलेज, बरोंडा, महासमुंद में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप लगेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रूद्र इंटरप्राइजेज रायपुर के स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 50 पद, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर के 50 पद, एल्यूमीनियम विंडो स्टालर के 10 पद, एल्यूमीनियम विंडो असेम्बलर के 10 पद पर 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार 600 से 18 हजार के मासिक वेतन पर रायपुर, धमतरी के लिए की जाएगी। इसी प्रकार जीएमएमआर सोलर प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर के फील्ड ऑफिसर के 20 पद व एस फील्ड ऑफिसर के 10 पद पर 12वीं पास उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 15 से 20 हजार रुपए मासिक वेतन पर महासमुंद जिले के लिए की जाएगी। इसी प्रकार हिटैच कैश मैनेजमेंट रायपुर के एटीएम ऑपरेटर के 52 पद व ड्राइवर के 26 पद पर 8वीं व 12वीं पास आवेदकों की भर्ती 12300 के मासिक वेतन पर की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े