पानी के लिए महिला से मारपीट

महासमुंद। ग्राम खुरदरहा में बोर के पानी को लेकर एक महिला के साथ मारपीट हो गई। पुलिस को नवधा बाई लहरे (50) ने बताया कि 16 जून को लगभग 4 बजे वह घर के आंगन में कंडे बीन रही थी, उस दौरान उनके देवर का बेटा नंदलाल लहरे आया और आप लोग मेरे खेत में बोर का पानी ज्यादा भेज रहो हो कहने लगा। जिस पर उसने कहा कि बोर से पानी ज्यादा नहीं निकाल रहे हैं, कहा इतने में गाली-गलौज कर मारपीट की। रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े