लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट
महासमुंद। ग्राम पंचायत मचेवा में लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मचेवा के भांठापारा क्षेत्र में लगा ट्रांसफॉर्मर काफी पुराना हो चुका है जिससे गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लो वोल्टेज के कारण मचेवा के बस्तीपारा के लोग काफी परेशान हैं। लो-वोल्टेज से पंखा, कूलर, टीवी भी नहीं चल पा रहा। गर्मी के दिनों में बिना पंखा, कूलर रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लो वोल्टेज के चलते व बोर से पानी भी नहीं भर पाते हैं। इस समस्या की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार की और 2022 में विद्युत विभाग में ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए आवेदन किया था लेकिन तीन साल बाद भी आज तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया। बार-बार आवेदन करने के बाद भी ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंच कलेक्टर को आवेदन सौंपा और मचेवा के भांठापारा क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मर से बस्तीपारा कनेक्शन को अलग कर नया उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस मौके पर हुलसी सिन्हा, विजयलक्ष्मी साहू, नोमेश्वरी साहू, पूजा सिन्हा, द्रौपती साहू, कल्याणी साहू, सुनीता सेन, देहुति साहू, पार्वती सिन्हा, भीमेश्वरी साहू, दशमत साहू, बिसाहिन साहू, शकुनलता साहू, पिंकी साहू, भारती साहू, उर्मिला, सविता, योगिता, बिना, संतोषी, गायत्री, रवि साहू, देवेंद्र, छन्नू साहू, जितेंद्र साहू, बल्लू साहू, सुरेश यादव, तोगेश साहू, हरिराम साहू, गजानंद सिन्हा, समीर व पुष्पेंद्र, राहुल, पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।
