सुकमा में राजीव भवन अटैच किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा और ईडी का फूंका पुतला

महासमुंद। सुकमा के कांग्रेस राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा और ईडी का पुतला फूंका। और जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि, पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर समेत तमाम पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा भाजपा सरकार के हाथों में कठपुतली की तरह नाचने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब विपक्षी पार्टी के कार्यालय में हमला करना शुरू कर दिया है। राजनीति की सुचिता भाजपा शासन काल में इतना गिर गई है कि कांग्रेस की संस्था का भवन पर भी बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है इतना गिरी हुई राजनीति आज से पहले कभी किसी ने देखा होगा ना सुना होगा। नेताओं का कहना है बात राजनीति से निकलकर दुश्मनी सा लगने लगा है। जिस प्रकार परिवर्तन निदेशालय के द्वारा जिला मुख्यालय सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने की हिमाकत किया गया है यह सिर्फ भाजपा सरकार के इशारों से ही संभव है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे शनिवार की दोपहर नेहरू चौक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा और भाजपा द्वारा पोषित संस्था प्रवर्तन निदेशालय का पुतला दहन किया है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढ़ेलू निषाद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे पूर्व, पार्षद सूरज नायक, देवेंद्र चंद्राकर सरपंच, कुणाल चंद्राकर, भरत ठाकुर अधिवक्ता, सुनील चंद्राकर, तुलसी साहू, हर्षित चंद्राकर, मेहुल सूचक, देवेश शर्मा, तबरेज खान, मनोहर ठाकुर, नितेंद्र बैनर्जी, पूर्व पार्षद दशोद ध्रुव, सोनम रामटेके, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, टोमन सिंग कागजी, आकाश निषाद, सन्नी महानंद, राजू बुंदेला, रवि ध्रुव, गोपीचंद तारक, कैलाश बघेल, भानु सोनी सहित कार्यकर्तागण शामिल रहे।