राज्यपाल ने कलेक्टर परिसर में किया पौध रोपण, एकलव्य स्कूल का निरीक्षण
मोहला 31 मई 2025। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हुआ। राज्यपाल के पहुंचने पर कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉड ऑफ आनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया। राज्यपाल ने कृषि समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जैविक खेती से उत्पादित फसलों एवं उत्पादित मिलेट से रूबरू हुए। इस दौरान राज्यपाल ने महिला समूह से भेंटकर उनके द्वारा किया जा रहे। प्रयासों और उनके हुनर से रूबरू हुए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मानपुर में संचालित एकलव्य विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ करने और सपने को साकार करने में यह विद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधा के साथ विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा से जोड़ने कहा। इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।