अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में नपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता दीदियों को सम्मानित

देवी अहिल्या बाई ने अपना पूरा जीवन देश हित में किया समर्पित : नपाध्यक्ष
महासमुंद। पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने स्वच्छता दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, नारी शसक्तीकरण व देशहित में समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को उनके त्याग, साहस और नेतृत्व क्षमता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अहिल्या बाई ने नारी सशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत करते हुए एक कुशल प्रशासक के रूप में देश का मार्ग प्रशस्त किया। देवी अहिल्याबाई से जीवन दर्शन से श्री साहू ने सभी दीदियों को प्रेरित किया।
श्री साहू ने स्वच्छता दीदी श्रीमती ओमकुमारी बघेल, कमला बंजारे, हेमलता यादव,गौरी सिन्हा, सतरुपा साहू, नेहा पाटकर, गुलापा पटेल, रेखा यादव, कौशिल्या साहू, खोरबाहरिन( उषा यादव), गुलापी यादव, रीना छात्रे, अनसुईया सांवरा आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रमुख रूप से पार्षद पीयूष साहू, ईश्वरी भोई, जय कुमार देवागंन, हफीज कुरैशी, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, नीतू प्रधान, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, मिशन मेनेजर दीपक तिवारी, अभिनव दुबे, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।