पर्यावरण, जल संरक्षण पर स्काउट गाइड ने निकाली साइकिल रैली
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष हीरक जयंती
महासमुंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष हीरक जयंती के अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार जिला एवं विकासखण्ड महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण को लेकर साइकिल संदेश रैली का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियाें का स्वागत स्काउट गाइड परंपरा अनुसार स्कार्फ लगाकर किया गया। साइकिल संदेश रैली को जिला संघ के जिला मुख्य आयुक्त एवं छ.ग. बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर ने शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्हाेंने स्काउट गाइड के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए स्काउट को और उंचाई तक ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने साइकिल चलाकर संदेश दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सलाहकार दाउलाल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष जय पवार, आनंद साहू, विकासखण्ड के अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव, मुख्यालय आयुक्त रामकुमार साहू, बी.आर.सी.सी. जागेश्वर सिन्हा, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, डी.ओ.सी.गाइड लीनू चंद्राकर, विकासखण्ड सचिव लता वैष्णव, सीनियर स्काउटर सुरेन्द्र मानिकपुरी, रघुनाथ सिन्हा, मधु शर्मा, हिरेन्द्र साहू, अर्चना तिवारी, विद्या दुबे, गायत्री सेन उपस्थित थे। रैली जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण से संबधित नारा लगाते हुए, नारा लिखे बैनर तख्ती के साथ कन्या शाला, कांग्रेस भवन, स्वामी चौंक, अंबेडकर चौंक, बस स्टैंड, बिटोबा टॉकीज, दादा बाड़ा, गांधी चौंक, शास्त्री चौंक बी.टी.आई. रोड होते हुए स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केन्द्र में समापन हुआ। समापन समारोह में जिला सलाहकार दाऊलाल चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावचरण संरक्षण, जल संरक्षण करना अति आवश्यक है, उन्होने कहा कि जल है तो कल है, जल को हमें बचाना है, पर्यावरण की रक्षा करना है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने भी स्काउट गाइड को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाने एवं जल को बर्बाद नहीं होने, बचाने के उपायाें पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सावंत ने स्काउट गाइड से कहा कि वे अपने घराें के आसपास की महिलाओं को समझाये प्रेरित करें कचरे को उचित स्थान पर रखे। पानी की बर्बादी किस प्रकार से रोके इस पर जानकारी देने कहा।उन्होनें कहा कि बच्चाें की बात से लोग जल्दी प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम में रामकुमार साहू, जागेश्वर सिन्हा, रघुनाथ सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित अतिथियाें द्वारा स्काउट गाइड का सम्मान करते हुए उपहार के रूप में कलम भेंट किया गया। साइकिल रैली में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा के स्काउट गाइड, श्रीराम पाठशाला के स्काउट गाइड एवं आशीबाई गोलछा की गाइड ने भाग लिया। आनंद साहू, नगर पालिका के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सावंत, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्काउटर हिरेन्द्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन लीनू चंद्राकर ने किया।
