पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम गठित
टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी कर सकते है संपर्क
गरियाबंद 1 अप्रैल 2025/ जिले में ग्रीष्म काल अवधि के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। पीएचई विभाग के उपखंड एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है। पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकेंगे। साथ ही जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी संपर्क कर सकते है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अभियंता जागेश्वर मरकाम मोबाइल नंबर 9131400350 को बनाया गया है। वहीं सहायक नोडल अधिकारी सहायक ग्रेड 3 अखिलेश सूर्यवंशी मोबाइल नंबर 8349653911 को बनाया गया है।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखंड गरियाबंद एवं मैनपुर अंतर्गत पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए सहायक अभियंता पीएचई जागेश्वर मरकाम मोबाइल नंबर 9131400350, उप अभियंता गोपाल ध्रुव 9131877228 एवं उप अभियंता उगेश मंडावी 7879862750 से संपर्क कर सकते है। इसी प्रकार विकासखंड छुरा/फिंगेश्वर के लिए सहायक अभियंता नवीन कुमार साहू 8770292137, उप अभियंता महेंद्र कुमार नवरंगे 8839360044, विकासखंड छुरा के लिए उप अभियंता किशोर कुमार सिंह 9098460489 एवं विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत उप अभियंता टिकेश्वरी गोस्वामी 9827489883 से संपर्क कर सकते है। इसी प्रकार विकासखंड देवभोग अंतर्गत पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए उप अभियंता बुढ़ान सिंह सिदार मोबाइल नंबर 895958142 से संपर्क किया जा सकता है।
