शासकीय उचित मूल्य दुकान आतरगांव ग्राम पंचायत तारागांव में संलग्न

नारायणपुर, 01 अप्रैल  2025// विकासखण्ड नारायणपुर अन्तर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत आतरगांव के संचालक, विक्रेता के द्वारा समय पर डीडी जमा नहीं करना, मीटिंग में उपस्थित नहीं होना, ई-केवायसी नहीं किया जा रहा है तथा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों का अवहेलना की जा रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2018 में निहित प्रावधानों के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत आतरगांव (दुकान आईडी 462013063) को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है तथा ग्राम पंचायत आतरगांव के राशनकार्ड हितग्राहियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न सामग्री इत्यादि की प्राप्ति हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत आतरगांव (दुकान आईडी 462013063) को शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत तारागांव, (दुकान आईडी- 462013057) में आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।