महुआ बीनने गई महिला के साथ मारपीट

महासमुंद। महिला के साथ मारपीट के मामले में बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डूमरपाली (गिरना) निवासी डोलेंद्री राणा (25) 17 मार्च की सुबह 6 बजे अपने खेत में महुआ बीनने अंबिका राणा के साथ गई थी। इसी दौरान गिरना का दिलेश विशाल उर्फ मुन्ना ने हमारे महुआ को क्यों बीन रहे हो कहकर गाली देते हुए मारपीट की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।