कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

कोंडागांव, 28 फरवरी 2025। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु 4 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव मेला 4 मार्च को कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए एवं केशकाल मेला 1 अप्रैल को केशकाल अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार नवाखानी 1 सितंबर को एवं गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 21 अक्टूबर को संपूर्ण जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े