पास्ट चैम्पियन एथलीट के लिए 21 तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार,27 फरवरी 2025। खेलो इंडिया योजना अंतर्गत कसडोल में संचालित जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र हेतु पास्ट चैम्पियन एथलीट (महिला या पुरुष) एक पद की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च तक कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी मे आवेदन जमा किया जा सकता है।
पास्ट चैम्पियन एथलीट नियुक्ति क़े लिए निर्धारित योयता मे पहली प्राथमिकता सम्बंधित खेल क़े मान्यता प्राप्त एनएसएफ या एसोसिएशन क़े तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। दूसरी प्राथमिकता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चौम्पियनशिप मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा या खेलो इंडिया गेम्स मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हो।तीसरी प्राथमिकता राष्ट्रीय एआईयू पिछली चौम्पियनशिप मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हो तथा चौथी प्राथमिकता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल विगत चौम्पियनशिप मे राज्य का प्रतिनिधित्व या खेलो इंडिया गेम्स मे भागीदारी को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एनआईएस को भी मान्य किया जायेगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। आवेदन पत्र जिला कार्यालय से या वेब साईंट एचटीटीपीएस स्लेस बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन https://balodabazar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।