अश्लील गानों पर छात्रों के साथ डांस शिक्षक निलंबित
बलरामपुर 27 फरवरी 2025। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित विदाई समारोह में संस्था के शिक्षक संतोष कुमार साहू के द्वारा विदाई समारोह में छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस (नृत्य) करने संबंधी खबर मीडिया में वायरल हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। शिक्षक संतोष कुमार साहू का उक्त कृत्य सिविल सेवा नियम स्पष्ट उल्लंघन है। अतः संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षक (संतोष कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
