सिरपुर में महाशिवरात्रि तक लगेगा मेला
oppo_0
दो दिवसीय महोत्सव नहीं होने से स्थानीय लोगों में निराशा
महासमुंद । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक सिरपुर में परपंरागत रूप से मेला लगेगा लेकिन प्रशासन स्तर पर होने वाला सिरपुर महोत्सव नहीं मनाया जाएगा। आज से शुरू होने वाले मेले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । बता दें कि प्रशासन ने नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के कारण माघ पूर्णिमा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव को स्थगित कर दिया है। इस वर्ष महोत्सव 12 व 13 फरवरी को आयोजित किया जाना था। महोत्सव के स्थगित होने के कारण स्थानीय कलाकारों व सिरपुर निवासियों में निराशा है। लेकिन माघ पूर्णिमा पर लगने वाला मेला हर बार की तरह इस बार भी लगने जा रहा है। आज से मेला प्रारंभ हो चुका है, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। यह केवल ग्रामीण स्तर का आयोजन होगा जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों से भी लोग यहाँ पहुँचेंगे। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के कारण सिरपुर महोत्सव को स्थगित किए जाने से वे निराश हंै। महोत्सव के चलते स्थानीय नागरिकों को आर्थिक लाभ तो होता ही था । कार्यक्रम में नए लोगों के पहुँचने से सिरपुर की ख्याति भी दूर तक पहुँचती थी। लेकिन मेला भरेगा, दर्शन पूजन के अलावा यहां मेले का आनंद भी लोग यहाँ उठा पाएंगे । बता दें कि भाजपा की डा. रमन सरकार में सिरपुर में राष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव का आयोजन दो -तीन वर्षों तक हुआ। बाद इसे बंद कर दिया गया। इस महोत्सव से सिरपुर की ख्याति देश-दुनिया तक पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव के बावजूद राजिम में कल्प कुंभ का वार्षिक आयोजन होता है, लेकिन चुनाव का कारण बताकर प्रशासन ने सिरपुर महोत्सव स्थगित कर दिया है।
