नगर पालिका निर्वाचन, निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम

– दावा / आपत्तियों का निराकरण 19 नवम्बर तक
दुर्ग, 14 नवम्बर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के आम/ उप निर्वाचन दिसम्बर 2026 सम्पन्न कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली तैयार / पुनरीक्षण करने का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है । जिसके अनुसार दिनांक 19/11/2026 तक दावा/ आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इस तिथि तक जिन मतदाताओं ने विधानसभा की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, वे प्रारूप क-1 में नियमानुसार आवेदन करने की पात्रता रखते है। प्रारूप क-1 में दिनांक 20 /11/2026 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। पूर्व में यदि प्रारूप क-1 में प्राप्त आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया है तो ऐसे सभी आवेदनों के आवेदकों को सूचना दी जाकर आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार किया जाए एवं उनसे वांछित दस्तावेज प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका नाम नगर पालिका की निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जाएगा। समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किए जाने नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ।