कंटेनर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पर कसीबाहरा के पास एक कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे कंटेनर चालक झुलस गया।चालक ने किसी तरह कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई । सूचना पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची । पिथौरा थाना के टी आई उमेश वर्मा ने बताया कि घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा गया है। कंटेनर पिथौरा से बारदाना लेकर महासमुंद जा रही थी, तभी कसीबाहरा के पास अचानक आग लग गई। आग का कारण अज्ञात है। कंटेनर का अगला हिस्सा जल गया है। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।
