कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया मतदान

बालोद, 11 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज शासकीय नवीन प्राथमिक शाला जुर्रीपारा बालोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 18 में पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान श्री चंद्रवाल ने नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।