मतदान तिथि को सामान्य अवकाश घोषित
बालोद, 10 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन के आदेशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान तिथि को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 तथा त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचों के निर्वाचन हेतु सोमवार 17 फरवरी 2025, गुरूवार 20 फरवरी 2025, एवं रविवार दिनांक 23 फरवरी 2025 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के नगर पालिका बालोद एवं दल्ली राजहरा सहित नगर पंचायत गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, चिखलाकसा एवं अर्जुन्दा के में मंगलवार 11 फरवरी 2025 एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण निर्वाचन हेतु विकासखंड डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी में मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 एवं द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु विकासखंड बालोद में मतदान गुरूवार 20 फरवरी 2025 तथा विकासखंड गुण्डरदेही में 23 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न कराया जाएगा।
