न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट बच्चे का किया गया सफल ऑपरेशन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत्
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2025/ जिले के ग्राम तेलावट निवासी टीकम कुमार मंडावी और देववती की पुत्री तान्या का जन्म 26 सितम्बर को तेलावट में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था, जिसमें बच्ची की कमर के निचले हिस्से में छोटे और असामान्य आकार का फोड़ा दिखाई दिया, जिसे तेलावट के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा चिरायु टीम बी धनेलीकन्हार से संपर्क कर बच्चे के बारे में जानकारी दी गई कि वह फोड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसका पता चलते ही चिरायु टीम के द्वारा जाकर उसका परीक्षण करने से पता चला की बच्ची को ‘स्पाइना बिफिडा’ था जो न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट नामक जन्मजात बीमारी के अंतर्गत आता है, जिसका इलाज चिरायु टीम द्वारा डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में सफल ऑपरेशन करवाया गया और बच्ची का फॉलोअप किया जा रहा है। अभी बच्ची वर्तमान में स्वस्थ है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया, डॉ सुनील सोनी जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशांक गुप्ता की सहायता से चिरायु टीम बी की टीम लीडर के सहयोग से बच्ची का सफल इलाज कराया गया एवं बच्ची अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
