रिटर्निंग आफिसर ने किया मतदान दलो को हरिझण्ड़ी दिखाकर रवाना

पोलिंग पार्टिया पूर्णं तैयारी के साथ मतदान केन्द्रों में तैनात
नारायणपुर 10 फरवरी 2025// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममागईं के निर्देशन में समान्य प्रेक्षक श्रीकांत वर्मा एवं रिटर्निंग आफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियां जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन मतदान हेतु जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए हरिझण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले के मास्टर ट्रेनर्स प्रो. बी.डी. चांडक, कमलेश सिंह, राकेश गुप्ता ने सामग्री वितरण के समय कहा कि सभी मतदान अधिकारी सामग्री लेते समय दस्तावेजों एवं मतदान सामग्री का मिलान सूची से अवश्य कर ले नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष व 15 वार्डों में पार्षद पदों के लिए चुनाव होगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका में चुनाव 11 फरवरी को ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्ड में 36 प्रत्याशी और अध्यक्ष के लिए 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगरीय निकाय के अन्तर्गत 16 हजार 811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 8 हजार 881 महिला 7 हजार 928 पुरूष व 2 तृतीय लिंग मतदाता है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्णं रूप से मतदान सम्पन्न कराएं।
स्ट्रांग रूम नियमों के तहत् बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है साथ ही बाहर एवं मैन गेट के पास बांस तथा बल्ली के बेरिकेड्स बनाया गया है। यहां नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व सभी 15 वार्डों के पार्षदों पद के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती 15 फरवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीकांत वर्मा, सहायक रिटर्निग ऑफिसर अभयजीत मंडावी एवं अन्य निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।