गौतम पाटिल को बनाया गया नोडल अधिकारी

नारायणपुर 10 फरवरी 2025// नगरीय निकाय क्षेत्र में आम निर्वाचन 2024-25 के तहत् उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन के द्वारा अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को शिकायत शाखा नगरपालिका के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जिसे आंशिक संशोधन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौतमचंद पाटिल को शिकायत शाखा नगरपालिका के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।