राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पादित
जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में 1316 एवं द्वितीय पाली में 1334 परीक्षार्थी हुए शामिल
गरियाबंद 09 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश में 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई। जिसमें गरियाबंद जिले में 7 केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किये थे। इन परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली में 1334 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 679 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 1316 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों ली गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजलि खलखो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 सफलतापूर्वक सम्पादित किया गया।
