गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शुष्क दिवस घोषित
बलरामपुर 24 जनवरी 2025। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार गणतंत्र दिवस, एवं महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने उक्त दिवस में जिले के समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें को बंद रखने के निर्देश दिये है। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं सेवन पूर्णतः बंद रहेगा।
