हाईवे किनारे खेत में मिला अज्ञात शव

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के जगत गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई है। जानकारी के मुताबिक सूचना पर मौके पर पुलिस और फॉरेन्सिक की टीम जांच के लिए पहुंची। अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। लाश के किनारे शराब की बोतल भी मिली है। लाश लगभग 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। प्रारम्भिक जांच के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

इन्हें भी पढ़े