नपाध्यक्ष के लिए विक्रम ने की दावेदारी
महासमुंद। नगर पालिका पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह ठाकुर ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और विधायक के समक्ष अपने दावेदारी प्रस्तुत की। विक्रम नगर पालिका के पूर्व पार्षद, भाजपा पार्षद दल के नेता व नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष, भाजपा शहर मंडल में उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे। शासकीय डीएमएस हाईस्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष व राजीव गांधी शिक्षा मिशन के प्रदेश सदस्य रहे हैं। विक्रम नगर के हिन्दू नववर्ष आयोजन के प्रमुख सदस्य हैं व हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं।
