डीआरएम ने महासमुंद स्टेशन का लिया जायजा

यार्ड का निरीक्षण कर रेल्वे कालोनी निवासियों से की मुलाकात
महासमुंद। पूर्व तट रेल्वे भुवनेश्वर के जनरल मैनेजर परमेश्वर फूंकवाल आज सुबह गहन संरक्षा निरीक्षण पर महासमुंद रेल्वे स्टेशन पहुंचे। यहाँ उन्होंने रेल्वे के विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संबलपुर डीआरएम तुषारकांत पाण्डेय भी साथ थे। यहां स्टेशन पर जनरल मैनेजर से जनप्रतिनिधि सहित आमजनों ने मुलाकात कर रेल्वे से संबंधित समस्याएं व विभिन्न मांगें रखी। श्री फूंकवाल डीआरएम के साथ करीब नौ बजे यहाँ पहुंचे और गहन संरक्षा निरीक्षण में स्टेशन में यात्री सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने यार्ड का निरीक्षण किया और रेल्वे कालोनी में निवासरत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत योजना अंर्तगत निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जनरल मैनेजर के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पार्षद देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने जनरल मैनेजर को बताया कि तुमगांव रेल्वे क्रांसिग पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज जनहित के लिए उपयोगी नहीं है। आम जनता ओव्हर ब्रिज से आना-जाना कर रही है। इसलिए दलदली रेल्वे क्रांसिग पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाना आवश्यक है। साथ ही भविष्य में तुमगांव रेल्वे क्रांसिग को बंद न किया जाए। उन्होंने जीएम को बताया कि यहाँ प्लेटफार्म क्रमांक 2 के निर्माण के समय आसपास की झुग्गी-झोपड़ी को हटाया गया जिससे बहुत से परिवार बेघर हो गए हैं, उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया गया। इन्हें बसाने के लिए रेल्वे प्रशासन कोई पहल करें। रेल्वे स्टेशन में जो फुट ओवरब्रिज बना है उसे स्टेशन के बाहर तक बनाया जाए जिससे यात्रियों को सुविधा हो।
जनप्रतिनिधियों ने जीएम से मांग की कि अभी स्टेशन में टिकिट काउंटर शाम 5 बजे बंद हो जाता है जिसे बढ़ाकर रात 8 बजे तक किया जाए। शंकर नगर व इमलीभाठा के बीच अण्डर ब्रिज का निर्माण आवश्यक है। जिसके लिए कई बार मांग की जा चुकी है पर रेल्वे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ब्रिज निर्माण से बेमचा, परसवानी व शहरवासियों के आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही लंबे समय से पुरी-सूरत-पुरी और पुरी – गांधीधाम – – पुरी ट्रेन का महासमुंद स्टापेज, समता, अहमदाबाद का नियमित संचालन, पूरी से कटरा नई ट्रेन चलाई जाए।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.