मामूली बात पर चाकू से वार
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में चिकन लेने गए एक व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा निवासी दीपक नायक 18 जनवरी की शाम करीब 6.40 बजे घर से गांव के बाजार पड़ाव स्थित केजीएन चिकन दुकान में चिकन खरीदने गया था। तभी गांव के राहुल भोई भी वहीं खड़ा था। मामूली बात पर वह दीपक से अश्लील गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर राहुल ने चाकूनुमा धारदार वस्तु से वार कर दिया। जिससे दीपक के सिर, सीने, दाहिने भुजा में चोटें आई। दुकानदार ने बीच बचाव किया। बाद दीपक ने अपने भैय्या नरेन्द्र नायक को मोबाइल से घटना के संबंध में बताया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115, 118(1), 296 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
