ईवीएम से मतदान कराने का निर्णय स्वागतेय : भाऊराम

महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू ने निकाय चुनावों को ईवीएम से कराए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। साहू ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ने चुनावी प्रक्रिया में दक्षता, सटीकता और पारदर्शिता लाई है। इन परिष्कृत उपकरणों ने हमारे वोट डालने के तरीके को बदल दिया है। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम से चुनाव कराए जाने सरकार ने यह निर्णय लिया है। ईवीएम पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का बेहतर माध्यम है। बैलेट पेपर में कई वोट अवैध तथा निरस्त हो जाते हैं। ईवीएम में मैन्युअल गिनती और पेपर बैलेट की कारण होने वाली त्रुटियों जैसे समस्याएं सामने नहीं आती। साथ ही ईवीएम अवैध वोटों की संख्या को कम करने में मदद करती है। साथ ही एक ही व्यक्ति द्वारा अवैध वोटिंग, ओवर वोटिंग, अंडर वोटिंग को रोकती है। इसलिए सरकार का चुनाव को पारदर्शी बनाने ईवीएम से वोटिंग का फैसला स्वागतेय है।

इन्हें भी पढ़े