नेशनल जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल
महासमुंद 18 जनवरी 2025। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 तारीख तक नारखेड़ नागपुर में आयोजित किया गया हैं। जिसमें राज्य की जूनियर बालक एवं बालिका टीम रवाना हुए हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 से 15 तक भिलाई में आयोजित किया गया जिसमें जिले से 4 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय टीम का चयन किया गया जिसमें जिले से 03 खिलाड़ी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में दामिनी वर्मा, वर्षा कोसरे एवं हिमांशु तिवारी शामिल हैं। राज्य की टीम 16 तारीख की शाम नागपुर के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बादल मक्कड़, तन्मय लूनिया, नरेश चंद्राकर, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, तारिणी चंद्राकर, राजेश शर्मा, प्रदेश सह सचिव एवं जिला सचिव अंकित लूनिया, मोबीन कुरैशी, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, लोकेश साहू, सुधीर चंद्राकर, विनय भारद्वाज, गजेंद्र यादव, कमल नारायण, प्रभात सेठ, भूषण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।
