राज्य स्तरीय तीरंदाजी में शामिल होंगे जिले के 13 खिलाड़ी
महासमुंद 18 जनवरी 2025। 24 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन रायगढ़ में 19 तारीख से किया गया है। जिले से खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग के 5 खिलाड़ी एवं बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से 8 खिलाड़ी शामिल होंगे। इंडियन राउंड बालक में योगेश नाग, अमर सबर, लक्ष्मण चंद्राकर, ओमप्रकाश, इंडियन राउंड बालिका में जया पहाटिया, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति, टिकेश्वरी साहू, कंपाउंड राउंड बालक में जयंत ठाकुर, कंपाउंड राउंड बालिका में पदमा साहू, नवलीन कौर, रिकर्व राउंड बालक में उमेश बरिहा व दिगम्बर नेताम शामिल होंगे। जिले की टीम में प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, पिरीत राम व मैनेजर पुरेंद्र चंद्राकर शामिल होंगे। जिले की टीम रायगढ़ स्टेडियम के लिए रवाना हुई।
