गंगरेल पर्यटन स्थल में एकल प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित

धमतरी 17 जनवरी 2025/ कलेक्टर नम्रता गांधी ने रविशंकर जलाशय गंगरेल पर्यटन स्थल में एकल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने कहा है। उन्होंने कहा कि पेपर बैग व दोना-पत्तल का उपयोग कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखा जाए। कलेक्टर सुश्री गांधी 16 जनवरी को रविशंकर जलाशय परियोजना गंगरेल में पर्यटन समिति की बैठक में उक्त बातें कहीं।

इन्हें भी पढ़े