दो युवकों से 75 हजार का मिला 5 किलो गांजा
महासमुंद। जिले के कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 75 हजार रुपये कीमत का 5 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है।
कोमाखान पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति एक काले रंग की बाइक मोटर क्रमांक सीजी 04 क्यू ए 4737 से महासमुंद की ओर आ रहे हैं । सूचना पर सुवरमाल धान मंडी के पास घेराबंदी की गई। कुछ देर में संदेही युवक बाइक से आते दिखे। जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता मस्जिद के पास कांसीराम नगर रायपुर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर निवासी शरद कुमार (21) व नितीन बाघ (19) बताया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो 5 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि मोतीबाग निवासी अरशद खान ने गांजा लाने के लिए राशि दी थी । जिसे कांटाबांजी ओडिशा निवासी कुनाल पनका को फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपए में 05 किलो गांजा खरीद कर रायपुर के मोतीबाग निवासी अरशद खान के पास ले जा रहे थे।
