साधना का कांग्रेस से इस्तीफा

महासमुंद। अधिवक्ता साधना सिंह नैनी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता व महासमुंद शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर एवं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेजे गए त्याग पत्र में साधना सिंह ने कहा है कि समयाभाव एव अन्य अपरिहार्य कारणों एवं सक्रिय, ईमानदार व कार्यकताओं की उपेक्षा के चलते मैं शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस महासमुंद तथा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता का त्याग कर रही हूं।