स्कूल में घुसकर शिक्षक से टीचर ने की मारपीट, निलंबित

महासमुंद 13 जनवरी 2025। स्कूल में घुसकर शिक्षक से मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में एक शिक्षक को संयुक्त संचालक ने विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया है। मामला प्राथमिक शाला गोंगल का है। घटना बीते 20 दिसंबर की है। लुकेश्वर सिंह ध्रुव स्कूल में पढ़ा रहे थे। इस दौरान सरेकेल स्कूल के शिक्षक खगेश्वर पटेल साथी सुमीत गिलहरे को लेकर स्कूल में घुस गया और शिक्षक लुकेश्वर सिंह से गाली-गलौज करने लगा। बाद में पिटाई कर दी। इस मामले में पटेवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। साथ ही शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव ने डीईओ मोहन राव सावंत से लिखित शिकायत की थी। मामले में शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच के दौरान शिक्षक खगेश्वर पटेल द्वारा पद की गरिमा से बाहर जाकर कृत्य करना पाया गया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। बाद शिक्षक खगेश्वर पटेल को तत्काल सस्पेंड किया गया।