श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई खुशियां

महासमुंद। अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र के भव्य मंदिर निर्माण और श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 07 संतोषी मन्दिर के पास श्रीराम भक्तों ने खुशियां मनाते हुए भगवान श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजार्चना कर रामायण पाठ का आयोजन किया। टीकाकार रामकुमार साहू,वीणा साहू, सिंधु साहू ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। पार्षद मीना वर्मा, राजू चंद्राकर ने भी प्रभु श्रीराम के भजनों का गायन किया। आरती के बाद आयोजन समिति ने मिष्ठान वितरण किया । कार्यक्रम में पार्षद मीना वर्मा, राधा औसर, कुमारी पटेल, यामिनी यादव, शोभा तंबोली, लक्की पटेल, देवकी पटेल, अहिल्या चंद्राकर, शत्रुपा औसर, शिवकुमारी, मंगला चंद्राकर, शोभा भोसले, सुनीता साहू, सुनीति पटेल, अनिता सोनी, दुर्गा चंद्राकर, मनीषा पटेल, अनुराधा भोसले, दुर्गा भोसले, रेवती, कुमारी साहू, सतरूपा, घनश्याम, राजकुमारी, पदमिनी, जानकी, वैजयन्ती सांवरा, रामहिंन, गुलाब औसर, भगवती आहू, रामबाई साहू, निर्मला साहू, राजकुमारी औसर, बैसाखिन ,आशा ठाकुर, सावित्री सिन्हा, ओमप्रकाश औसर, गोपाल वर्मा, डीसी राव, रूपराम पटेल, बलदाऊ पटेल, उत्तम पटेल, उसतराम, प्रताप ठाकुर, मनीष ,रामू सहित महिला सदस्य और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।