सिमगा नगर पालिका के चुनाव प्रभारी बने चोपड़ा

महासमुंद। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा को नगर पालिका सिमगा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि पूर्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा के चुनाव, उपचुनाव और रायपुर लोकसभा चुनाव में डॉ. चोपड़ा को रायपुर दक्षिण विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भारी मतों से विजयी हुए और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भी अधिक मतों से जीते। डॉ. चोपड़ा नगर सिमगा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देकर संगठन को मजबूत करेंगे व प्रत्याशी चयन और चुनाव कार्य हो जाने तक चुनाव प्रभारी के रूप में काम करेंगे। इस नियुक्ति पर जिला महासमुंद के जनप्रतिनिधि सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर और जिला संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ देवीचंद राठी समेत सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।