विधायक ने किया गणतंत्र यात्रा का शुभारंभ
क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई यात्रा
महासमुंद। सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में अंचल में गणतंत्र यात्रा निकाली गई। ग्राम केंदूढार से यात्रा का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए शाला परिसर पहुंची । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस द्वारा गणतंत्र यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम केंदूढार से यात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र यात्रा के माध्यम से हम जनता को संविधान का महत्व बताते हैं और जनता को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र यात्रा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक अंचल के विभिन्न गांवों में जाएगी और लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करेगी। ग्राम केंदूढार के साथ ही सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम घाटकछार और भंवरपुर में भी कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा गणतंत्र यात्रा निकाली गई। गणतंत्र यात्रा में विधायक प्रतिनिधि बिरंची बेताल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन गुप्ता, दूधनाथ साहू, श्रवण पटेल, तन्मय पंडा, सरोज बगर्ती, सुंदर लाल तांडी, लिंगराज बारीक, भोजराज सालमा, सत्या भोई, बिशीकेशन नाग, ठंडाराम पटेल, ढागराम नायक, राजेश नाग, जयंत यादव, दुष्यंत साहू, विभिषण चौहान, शबीना बानो, अशलीशा खान सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
