बच्चों को दी फायर सेफ्टी की जानकारी

महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में आजादी के पचहत्तरवीं वर्षगांठ पर शासन द्वारा निर्देशित वार्षिक कार्यक्रम संविधान महोत्सव के अंतर्गत 11 जनवरी को फायर सेफ्टी की जानकारी दी गई। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन विभाग महासमुंद के अनुज कुमार एक्का फायर अधिकारी, सहयोगी स्टाफ नीलकंठ चंद्राकर, हरिश चक्रधारी, जयपाल सिंह हवलदार, फकीर सोना चालक, गौरहरि सांडी, चंद्रशेखर साय, हिमांशु वसायत, युधिष्ठिर बुड़ेक एवं प्राचार्य एसएल पाटकर व शिक्षक स्टाफ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में व्याख्याता तुलेन्द्र सागर स्कॉउट मास्टर द्वारा संविधान की प्रस्तवना का सामूहिक वाचन कराया गया। तत्पश्चात जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन विभाग के नीलकंठ चंद्राकर द्वारा आग से सुरक्षा संबंधी जानकारी शिक्षक स्टाफ व विद्यार्थियों को दी गई। जिसमें आग के प्रकार ठोस पदार्थ से आग लगना, तरल पदार्थ से आग लगना तथा उनसे बचाव कैसे किया जाय। जैसे गैस सिलेंडर में आग लगना, तेल द्वारा आग लगना, बड़े-बड़े इमारतों में आग लगना, पानी में आग लगना, जिसे लिक्विड फार्म में बुझाना, पावडर से बुझाना, पानी से आग बुझाना आदि ऐसे आग हादसा से पहले स्वयं सुरक्षित होते हुए दूसरों की सहायता करना। इन सभी को प्रत्यक्ष रूप से आग लगाकर बुझाने का प्रदर्शन कर बच्चों और शिक्षकों को भी शामिल कर अभ्यास कराया गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन विभाग के सभी प्रशिक्षक स्टाफ का प्राचार्य ने अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीके ध्रुव, वायएस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वीके तिवारी, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चंद्राकर, आराधना साहू, सेवनदास मानिकपुरी, विनोद वर्मा, मनीष साहू, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, कार्यालयीन स्टॉप में जागेश्वरी गोस्वामी, आकांक्षा पात्रे एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं सभी उपस्थित रहे।