बरोंडाबाजार में जागरुकता कार्यक्रम
महासमुंद। जय हिंद महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएड प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम बरोडाबाजार शाला प्रांगण में ग्रामीण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सा, शिक्षा, नशा मुक्ति तथा मतदान हेतु जागरुक करने के लिए रैली निकाली गईं। तत्पश्चात नाटक, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं ने शिक्षा, नशा मुक्ति, चिकित्सा तथा मतदान द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को जागरुक किया। साथ ही छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं सभ्यताओं को प्रदर्शित करते हुए जन जागरूक करने हेतु बारामासी गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के प्रचार्य श्री दीवान ने महाविद्यालय के प्रचार्य, प्राध्यापकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं को उद्बोधित किया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पुष्पलता देशमुख ने प्राचार्य, समस्त शिक्षक गणों, छात्र-छात्राओं तथा समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहप्राध्यापक अनीश साहू तथा गायत्री साहू भी उपस्थित थीं।
