बाैद्ध महासभा के देवेंद्र बने अध्यक्ष
महासमुंद। स्थानीय बाैद्ध विहार में रविवार को भारतीय बाैद्ध महासभा नगर जिला शाखा महासमुंद का निर्वाचन अध्यक्ष पद के लिए हुआ। बाैद्ध महासभा के सदस्य राजू बाघमारे ने बताया कि देवेंद्र सखाराम मेश्राम व राजेश भालेराव अध्यक्ष पद के दावेदार थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कराया गया। जिसमें देवेंद्र मेश्राम को 132 वोट तथा राजेश भालेराव को 115 मत मिले। 1 वोट रिजेक्ट हुआ। कुल 248 मत पड़े। इस दाैरान बाैद्ध महासभा के समस्त सदस्यों ने मत मेटी में वोट डालकर अध्यक्ष का निर्वाचन किया। उन्होंने विजय प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के लिए निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
