विश्व हिंदी दिवस मनाया गया
महासमुंद। जिले के बसना में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एस के साव के निर्देशन तथा हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष नन्दकिशोर प्रधान के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। नंदकिशोर प्रधान (सहायक प्राध्यापक हिंदी) ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान ने विश्व हिंदी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सहायक अध्यापक अजय कुमार जलक्षत्रि, विजय कुमार कठाने, मुस्ताक खान, शशांक निर्मलकर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक सुमित अग्रवाल, उप दलनायक मनीष साव, सूरज कन्हेर, भावेश साहू, भूमिका, अलका, लक्ष्मी, रीना, विजय, मनीष दीप, भुवनेश्वरी, दामिनी, सिमरन, सुदामा, योगेश का विशेष योगदान रहा।
