दुकान का ताला तोड़कर चोरी
महासमुंद। बागबाहरा थाना अंतर्गत एक किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने नकदी सहित सामान पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(ए), 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
वार्ड 2 हरनादादर निवासी समारू साहू ने बागबाहरा थाने में शिकायत की है कि वह 8 जनवरी की रात 8 बजे दुकान बंद कर दूसरे मकान में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह दुकान पहुंचा तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला हुआ था। गल्ला से करीब 500 रुपए एवं 04 पैकेट आशिकी गुटखा कीमती 500 रुपए, 2 नग र्स्ट्रीग कोल्ड्रिंग कीमती 40 रुपए, 5 नग मेंगो फ्रुटी छोटा वाला कीमती 50 रुपए एवं गुल्लक से करीब तीन हजार रुपए गुल्लक सहित कुल लगभग 4090 रुपए गायब मिला।
