सट्टा-पट्टी लिखते एक गिरफ्तार
महासमुंद। जिले के बागबाहरा पुलिस ने एक ज्वेलर्स की दुकान के सामने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत 6 (क) के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता वार्ड 11 डबरापारा बागबाहरा निवासी मुकेश कुमार निषाद (38) बताया। पुलिस ने आरोपी से एक नग डाट पेन, एक नग पन्ना, नकदी रकम 2250 रुपए, एक नग मोबाइल जब्त किया और आरोपी को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
