एथलेटिक्स का चयन 15-16 को
महासमुंद। जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद द्वारा नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए एथलेटिक्स दल का चयन 15-16 जनवरी की सुबह 10 बजे से वन खेल परिसर बी.टी.आई. रोड महासमुंद में किया जाएगा। पंजीयन 15 जनवरी प्रात: 9 से 11 बजे तक होगा। जिले के बालक व बालिका खिलाड़ी 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्राइथलान अ में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्राइथलान इ में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो (1 केजी गोला फेंक) एवं
ट्राइथलान ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर की दौड़ एवं 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक एवं पेंटाथलॉन (60 मी, 80 मी, ऊंची कूद, गोला फेंक, 600 मी) में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी एक फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ में लाएं। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए अध्यक्ष महासमुंद एथलेटिक संघ कमलेश चंद्राकर के मोबाइल नंबर 9826189715 एवं सचिव चारुलता गजपाल महासमुंद एथलेटिक्स संघ से मोबाइल नंबर 9755505946 में संपर्क कर सकते हैं।
