ललित जिला संयोजक व लवेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

महासमुंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का 57वां प्रांत अधिवेशन का 3 से 5 जनवरी तक राजनांदगांव में आयोजन किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं को नया दायित्व सौंपा गया, जिनमें ग्राम भुरका निवासी ललित साहू को जिला संयोजक का नवीन दायित्व दिया गया। लवेश साहू को प्रांत अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया। ललित व लवेश ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखंड तक पहुंच कर शैक्षणिक परिसर में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे व छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे।