19 को स्कूल बसों का भौतिक परीक्षण शिविर
महासमुंद। स्कूली बसों की सुरक्षा और फिटनेस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तहसील पिथौरा, बसना और सरायपाली में संचालित स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण शिविर परिवहन विभाग द्वारा 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। 19 जनवरी को तहसील पिथौरा अंतर्गत सेंट फ्रांसिस स्कूल, पिथौरा में सुबह 09 बजे से 11 बजे तक, बसना अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं तहसील सरायपाली अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।
