शिक्षक से मारपीट मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

महासमुंद। छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला महासमुंद का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक शाला गोंगल के सहायक शिक्षक लुकेश्वर ध्रुव के साथ मारपीट के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संघ को सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, प्रांतीय संयुक्त सचिव एसपी ध्रुव, एमएल ध्रुव जिला अध्यक्ष, महेश कुमार ध्रुव जिला महासचिव, एके ठाकुर, टुकेश्वर ध्रुव उपस्थित रहे।